वो तेरे चेहरे पर जो थे केश,
वो तेरा शुद्ध देशी भेष,
वो कोमल हथेलियो के नाजुक स्पर्श,
मेरे मन में जिसने भरा था हर्ष,
वो तेरा रास, वो मेरी आस,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात !!!
चहकती हुई तेरी वाणी,
मेरे सामने थी खड़ी-
मृग-नयनी सुन्दर नारी,
मेरी आँखों की वो रंगीनिया,
तेरी बाहो की वो अठखेलियां,
वो तेरा मटकना, वो मेरा बहकना
आज भी जो है मेरे लिए खास,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात !!!
वो नृत्य की कलाकृतिया,
वो शब्द की अभिव्यक्तियां,
वो साँझ का बैचैन सुहावना समां,
वो बेठे थे किनारे पर दो दिल जवां,
वो जो आँखों में थी तड़प,
वो जो होंठो पे था रस,
हो चूका था इश्क़ का आगाज,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात !!!
आकर्षण था जोरो पर,
मन था उछाल मार रहा,
जो सुनी थी बाते किस्सों में,
महसूस उन्हें था आज कर रहा,
मेंरी आँखों ने जब इशारा किया,
तेरे होठो ने जब साथ दिया,
बहक उठा मन बावला,
बन गई मुलाकात कुछ खास,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात।
-Vaibhav Gadia "Donate Blood Save Life"
वो तेरा शुद्ध देशी भेष,
वो कोमल हथेलियो के नाजुक स्पर्श,
मेरे मन में जिसने भरा था हर्ष,
वो तेरा रास, वो मेरी आस,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात !!!
चहकती हुई तेरी वाणी,
मेरे सामने थी खड़ी-
मृग-नयनी सुन्दर नारी,
मेरी आँखों की वो रंगीनिया,
तेरी बाहो की वो अठखेलियां,
वो तेरा मटकना, वो मेरा बहकना
आज भी जो है मेरे लिए खास,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात !!!
वो नृत्य की कलाकृतिया,
वो शब्द की अभिव्यक्तियां,
वो साँझ का बैचैन सुहावना समां,
वो बेठे थे किनारे पर दो दिल जवां,
वो जो आँखों में थी तड़प,
वो जो होंठो पे था रस,
हो चूका था इश्क़ का आगाज,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात !!!
आकर्षण था जोरो पर,
मन था उछाल मार रहा,
जो सुनी थी बाते किस्सों में,
महसूस उन्हें था आज कर रहा,
मेंरी आँखों ने जब इशारा किया,
तेरे होठो ने जब साथ दिया,
बहक उठा मन बावला,
बन गई मुलाकात कुछ खास,
याद है मुझे तेरी और मेरी वह मुलाकात।
-Vaibhav Gadia "Donate Blood Save Life"
No comments:
Post a Comment