Tuesday, November 8, 2016

देश के नोट में दिखती भारतीयता की झलक..।

आज मैं भी पोस्ट हिंदी में लिखूंगा...ये मेरे देश के सच्चे नेता के लिए..पता है दोस्तों आज मोदी जी ने सिर्फ 500 व 1000 के नोट ही बंद कर भ्रष्टाचार पर ही रोक नहीं लगाई बल्कि एक और चीज की है शायद उसी ने मेरा दिल जीत लिया। और वो चीज आपको दिखेगी 500 व 2000 के नये नोट पर .. गौर से देखिये इन नोटों को नया क्या है...इनका कलर? इनकी स्टाइल ? नहीं दोस्तों..इस नोट में लगी चिप के बारे में तो आपको बहुत लोगो ने बताया होगा पर में आपको बताता हु इस नोट में दिखाई देती है मोदी जी के मन में बसी देशभक्ति..आप लोगो का ज्यादा समय ना लेते हुए राज खोलता हु।।इस नोट में दो जगह 2000 व 500 लिखा है एक जगह हरे कलर में और एक जगह नार्मल कलर में।

जब आप नार्मल कलर में लिखी रुपये की संख्या को देखेंगे तो आप पाएंगे की यह हिंदी संख्या में लिखी है.यही इस नोट की एक और खास बात है दोस्तों जहा विदेशी नेतृत्व ने हमारे देश की करंसी को बदलकर संपूर्ण रूप से अंग्रेजी में कर दिया था वही मोदी जी ने फिर से परिवर्तन कर हिंदी को सम्पूर्ण सम्मान दिया है...इसी से पता चलता है की जो इस देश की भाषा,संस्कृति,कला को आगे बड़ा रहा है वही इसे सोने की चिड़िया बनाएगा..एक तरफ कांग्रेस अभी भी गांधी परिवार के लड़के को आज अध्यक्ष बनाने में लगी है वही दूसरी तरफ ये देशभक्त नेता देश को तरक्की की और ऊपर ले जाने में...आज मेरा दिया हुआ वोट मेरे जीवन में पहली बार साकार हुआ।
में ऐसे देशभक्त की निष्ठा के प्रति उनकी हर योजना में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा करता हु साथ आप सभी से इस सच्चे दिल से देसी हिंदुस्तानी नेता को हर संभव सहयोग देने का निवेदन ।
जय हिन्द , जय भारत।।

ना दलीलो से चलेगा,ना अंग्रेजो से चलेगा ।
ना किसी पड़ोसी की हरकतों से डरेगा।।
मेरा नेता तो सच्चा नेता है ।
जो बस मेरे देश की तरक्की करेगा ।

नमो नमो...नमो नमो ।।

Vaibhav Gadia "Donate Blood Save Life"