Monday, October 30, 2017

तेरे साथ हैं खड़ा ये सारा जहाँ....

यूँ रातो को यह नींद ना आना,
दिल में कुछ बातों को दबाते जाना,
अपनी यह तड़प, किसी को भी न दिखाना,
और खाली रातों मैं यूँ थर थर्राना,
कुछ तो है तेरे मन मैं,
जो हैं तुझे सता रहा,
यूँ ही नहीं होता ये,
रातभर जागने का सिलसिला,
मन मैं जो दबा रखी हैं,
वो बात किसी को तो बता,
दिल ये तेरा आज खाली जो है,
इसको भरने के लिए कदम तो बढा,
तू देखेगा की तू अकेला है नहीं,
तेरे साथ हैं खड़ा ये सारा जहाँ |
तेरे साथ हैं खड़ा ये सारा जहाँ ||

तेरी पहचान खो रही है,
तेरी कला मिट रही है
तू अपने आप को जगा,
दुनिया को कुछ कर के दिखा,
माना हम उस दौर में खड़े है,
जहाँ कुछ भी है नहीं बचा,
पर एक सांज में तू गा जरा,
तू देखेगा की तू अकेला है नहीं,
तेरे साथ हैं खड़ा ये सारा जहाँ |
तेरे साथ हैं खड़ा ये सारा जहाँ ||


- Vaibhav Gadia "Donate Blood Save Life"

2 comments: